

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट


क्षेत्र के सिसौना गांव में विधायक ममता राकेश ने नव निर्मित सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से इस सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके बनने से अब गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।


ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ममता राकेश ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव का संपर्क भी मजबूत होगा, जिससे विकास को नई दिशा मिलेगी।

विधायक ने कहा कि जनता के अपार स्नेह, समर्थन और विश्वास से उन्हें लगातार नई ऊर्जा मिलती है। यही विश्वास उन्हें क्षेत्र की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।


ममता राकेश ने कहा कि चुनाव के दौरान ग्रामीणों से जो भी वादे किए गए थे, उनसे कई गुना अधिक विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास की गति आगे भी लगातार जारी रहेगी।

