उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AI का गलत इस्तेमाल, साइबर पुलिस अलर्ट

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AI का गलत इस्तेमाल, साइबर पुलिस अलर्ट

स्थान – देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ गया है। इससे नेताओं की छवि और राजनीति पर असर पड़ रहा है, जिसके चलते साइबर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

ताजा मामला पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से जुड़ा है। उनके खिलाफ दो AI-निर्मित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए, जिसमें उनकी छवि मुस्लिम कट्टरपंथी के रूप में पेश की गई। इस मामले में हरीश रावत ने नेहरू कॉलोनी, देहरादून में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर पुलिस के ASP कुश मिश्रा ने बताया कि AI के जरिए बनाई गई वीडियो को रोकना कठिन है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद BNS की धारा 353 और 336 के तहत आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सहयोग पोर्टल के माध्यम से इस तरह की वीडियो को हटाने और रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि चुनाव के समय AI का गलत इस्तेमाल जनता की धारणा और नेताओं की लोकप्रियता को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में साइबर पुलिस की सख्ती और जनता की सतर्कता दोनों बेहद जरूरी हैं।