

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम कांवड़ बाजार पहुंची और व्यापारियों के साथ-साथ शिवभक्तों से यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।


पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों को बताया कि कांवड़ की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुसार 6 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।



पुलिस ने शिवभक्तों से अपील की कि वे भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए श्रद्धालुओं की भागीदारी बेहद जरूरी है।

वहीं, व्यापारियों से भी अपील की गई कि वे कांवड़ यात्रियों को नियमों की जानकारी दें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
हरिद्वार पुलिस ने इस दौरान संदेश दिया— “सहयोग आपका, सुरक्षा और सहायता हमारी”। पुलिस ने कहा कि सभी के सहयोग से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाया जा सकता है।


