


स्थान – नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट


नैनीताल के डीएसए मैदान, मल्लीताल में आयोजित विंटर कार्निवाल के दौरान मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण को देखते हुए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं।


एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्वयं आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन परिसर के भीतर और बाहर पार्किंग, प्रवेश द्वार पर प्रभावी चेकिंग और फ्रिस्किंग, मंच एवं वीआईपी लाउंज पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।




एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल प्रभारियों और रूट प्रभारियों को सुदृढ़ सुरक्षा और प्रभावी यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए। बीडीएस/डॉग स्क्वाड टीमों और इंटेलिजेंस टीमों को अलर्ट रहने और प्रभावी चेकिंग करने के भी निर्देश दिए गए।



इस दौरान डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी नैनीताल), मनोज कत्याल (एसपी हल्द्वानी), दीपशिखा अग्रवाल (एएसपी/सीओ लालकुआं), सुमित पांडे (सीओ रामनगर), गौरव किरार (मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल) सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।


एसएसपी ने कहा कि नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, और किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए सभी टीमों को पूरी तरह तैयार रखा गया है।



