ज्योर्तिमठ में नशा उन्मूलन रैली, महिला शक्ति और जनप्रतिनिधि सड़कों पर उतरे

ज्योर्तिमठ में नशा उन्मूलन रैली, महिला शक्ति और जनप्रतिनिधि सड़कों पर उतरे

स्थान – ज्योतिर्मठ
ब्यूरो रिपोर्ट

सीमांत नगर क्षेत्र ज्योर्तिमठ में बढ़ते नशे के प्रचलन और बाहर से आने वाले नशे की रोकथाम के लिए नगर की महिला शक्ति, जनप्रतिनिधि और व्यापारी एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए।

इस रैली में भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। नगर के व्यापारियों ने रैली का समर्थन करते हुए अपने बाजार को पूर्ण रूप से बंद रखा।

रैली टीसीपी मार्केट से शुरू होकर थाना ज्योर्तिमठ तक निकाली गई। प्रशासन ने रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा।

नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नशा उन्मूलन के लिए सभी वर्गों का एक साथ आना एक सकारात्मक कदम है।