हरिद्वार में भगत सिंह चौक पर विशेष सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान

हरिद्वार में भगत सिंह चौक पर विशेष सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान

स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज हरिद्वार नगर निगम और व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भगत सिंह चौक क्षेत्र में एक विशेष साफ-सफाई एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई लंबे समय से वहां शिकायतों का विषय रहे अवैध कब्जों और गंदगी को दूर करने के उद्देश्य से की गई।

अभियान के दौरान नगर निगम के एमएनए ऋषभ उनियाल और व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कुंभ आयोजन के बाद से नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध कब्जे सामने आए हैं, जिन पर नगर निगम समय-समय पर कार्रवाई करता रहा है।

ऋषभ उनियाल ने कहा कि भगत सिंह चौक पर बनी पार्किंग क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिली थीं, जिन पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पार्किंग को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया लगातार जारी है ताकि आम जनता और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि व्यापारी प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग कर रहे हैं और क्षेत्र को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।