रामनगर: टांडा चौराहे पर मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

रामनगर: टांडा चौराहे पर मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

रिपोर्टर नाम-: आसिफ इक़बाल

लोकेशन-: रामनगर

नेशनल हाईवे-309 पर स्थित टांडा चौराहे पर मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पंकज तिवारी, निवासी अल्मोड़ा जनपद के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में अपने बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रहा था। पंकज ग्राम टांडा में स्थित देसी शराब की दुकान में कार्यरत था।

परिजनों ने बताया कि पंकज तिवारी सोमवार सुबह घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह उसका शव टांडा क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है

कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।