


लोकेशन-लक्सर
रिपोर्टर-रामगोपाल

लक्सर गन्ना समिति में संचालक मंडल गठन की प्रक्रिया के तहत डेलीगेट पदों पर चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। समिति के 307 डेलीगेट पदों के लिए अब 543 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।



समिति के प्रभारी सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि कुल 969 नामांकन पत्र खरीदे गए थे, जिनमें से 869 नामांकन पत्र जमा कराए गए। सोमवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया के तहत 266 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए, जबकि 60 नामांकन पत्र जांच में खामियों के कारण निरस्त कर दिए गए।



शेष बचे 543 प्रत्याशियों की अंतिम सूची समिति के सूचना पट पर चस्पा कर दी गई है।



गौरतलब है कि यह चुनाव तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा—पहले 307 डेलीगेट चुने जाएंगे, फिर यही डेलीगेट डायरेक्टर का चुनाव करेंगे और अंततः डायरेक्टरों में से ही एक अध्यक्ष का चयन होगा।

इस चुनाव प्रक्रिया को लेकर गन्ना किसानों और उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


जिला प्रशासन व समिति प्रबंधन की ओर से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं।



