


रिपोर्ट भगवान सिंह

पौड़ी गढ़वाल

16 जून 2025। लैंसडाउन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गुमखाल–फतेहपुर रोड पर बुरांश होटल के पास हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर हो गई।



पुलिस को यह सूचना डायल 112 के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके बाद चौकी गुमखाल से प्रभारी उप निरीक्षक संजय रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।



जांच में पता चला कि सीयूज लवी वाटसन, पुत्र सुशील वाटसन, निवासी हनुमान मंदिर रोड, केवट मोहल्ला, अपर बाजार, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल), अपनी मोटरसाइकिल (UK12-G-8314) से यात्रा कर रहे थे।


बुरांश होटल के पास उनकी बाइक पीछे से ट्रक (UK13-CA-0678) से टकरा गई।



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। शव को 108 एंबुलेंस की मदद से मोर्चरी कोटद्वार भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।



पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


