आज का राशिफल जानिए  क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे और किसी भी नकारात्मक स्थिति को आसानी से संभाल लेंगे। राजनीति के क्षेत्र में नए लोगों से संपर्क बनेंगे। घर के बड़े लोगों की देखभाल में भी आपका मुख्य सहयोग रहेगा।
नेगेटिव- बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखल न देने दें। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में तनाव आने से चिंता रहेगी। शांति से उनका मार्गदर्शन करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई रुकावट आ सकती है।

करियर- बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इसके लिए कोशिश करते रहें। कर्मचारियों के सहयोग से व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। लेकिन आज कहीं भी पैसा न लगाएं। नौकरी में तबादले से जुड़े काम अभी रुके रहेंगे।
लव- पति-पत्नी में बेहतर तालमेल रहेगा। घर-परिवार की देखभाल में आपका सहयोग रहेगा। युवाओं का प्रेम संबंध स्थापित होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी से आज राहत मिलेगी। आप अपनी मेहनत से स्थितियों को काफी हद तक अपने अनुसार बना लेंगे। आपके विरोधी हार जाएंगे। अगर कोई सरकारी मामला रुका हुआ है, तो आज उसका हल मिल सकता है।
नेगेटिव- रिश्तेदारों के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। अच्छा होगा कि दूसरों को समझाने के बजाय अपनी सोच में बदलाव लाएं। अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी धार्मिक जगह पर कुछ समय जरूर बिताएं, इससे मन को शांति मिलेगी।

करियर- व्यापार में ज्यादा से ज्यादा समय देने की कोशिश करें। साथ ही काम की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दें। टैक्स से जुड़े सभी कागज पूरे रखें क्योंकि कुछ सरकारी परेशानी आ सकती है। नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।
लव- शादीशुदा रिश्तों में नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुसार अपना खानपान और दिनचर्या रखें। नजला, जुकाम जैसी परेशानी बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज एक अच्छा उपाय है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही किसी पारिवारिक समस्या का समाधान आज मिलने से तनाव दूर होगा। आपकी अच्छी सोच और संतुलित स्वभाव से आपके व्यक्तित्व में अच्छा बदलाव आएगा। धार्मिक कामों में भी रुचि रहेगी।
नेगेटिव- बेकार की बातों पर ध्यान न देकर अपने काम पर ही ध्यान दें। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से आपके मान-सम्मान पर आंच आ सकती है। बच्चों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां तनाव में डाल देंगी।

करियर- व्यवसाय में जैसे काम चल रहा है, वैसे ही चलता रहेगा। बाहरी स्रोतों से अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। इस समय ऑनलाइन कामों पर ज्यादा ध्यान दें। पक्के बिल का ही इस्तेमाल करें। ऑफिस में थोड़ी राजनीति हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी और व्यक्ति के कारण आज गलतफहमियां हो सकती हैं, जिसका असर परिवार की व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- गलत दिनचर्या और खानपान के कारण गैस, वायु आदि से जोड़ों में दर्द और बेचैनी जैसी समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज ग्रह आपके लिए मान-सम्मान और नई सफलताएं लेकर आएंगे। प्रभावशाली लोगों से भी संपर्क बनेंगे। इस समय आपके विरोधी भी आपके सामने हार मान लेंगे।
नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई जरूरी काम रुक सकते हैं। बेकार की गतिविधियों में ज्यादा खर्चा होगा। किसी को पैसा उधार न दें नहीं तो वापसी की उम्मीद नहीं है।

करियर- व्यवसाय को लेकर बनाई गई योजनाओं को शुरू करने का अच्छा समय है। यह योजनाएं भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाली हैं। साझेदारी वाले व्यवसाय में आज काम से जुड़ी नीतियों पर बातचीत करने का सही समय है।
लव- किसी करीबी रिश्तेदार के दखल के कारण शादीशुदा जीवन में आज कुछ गलतफहमी भी हो सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में सावधान रहें।
स्वास्थ्य- इस समय चोट या एक्सीडेंट होने की आशंका लग रही है। गाड़ी सावधानी से चलाएं और अपना ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है, इसलिए कोशिश करते रहें। आपके काम करने के तरीके से कुछ लोग गलत सोच सकते हैं। इसलिए लोगों की परवाह न करके अपने कामों पर ही ध्यान दें। अपनी योग्यता पर ही भरोसा रखें। सफलता तो जरूर मिलेगी।
नेगेटिव- किसी भी तरह के गैरकानूनी काम से दूर ही रहें, वरना आप भी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसका बुरा असर आपकी काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा। करीबियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखने से आपस में प्रेम बढ़ेगा, लेकिन इसके लिए आपको ही कोशिश करनी होगी।

करियर- व्यवसाय में अभी कोई नई योजना या काम शुरू करने का अच्छा समय नहीं है। अपने मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। कुछ न कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन चिंता न करें, समाधान भी मिल जाएगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी में आपसी सहयोग का रवैया रिश्तों को मजबूत करेगा। साथ ही प्रेम संबंधों में भी गहराई बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और परिश्रम के कारण अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। तनाव लेने से बचें और देसी तथा आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज परिवार की जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभाएंगे और परिवार के साथ मौज-मस्ती भरी गतिविधियों में अच्छा समय बिताएंगे। भविष्य की योजनाओं में पैसा लगाने के लिए समय अच्छा है।
नेगेटिव- बच्चों को लेकर किसी प्रकार की चिंता रहेगी। बिना कारण डर और बेचैनी की स्थिति रहेगी, जिसकी वजह से आप अपनी क्षमता और योग्यताओं का पूरा इस्तेमाल करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। अगर कोई सरकारी मामला उलझा हुआ है, तो उसमें अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

करियर- कामकाज में बहुत ज्यादा गंभीरता और ध्यान रखना जरूरी है। लापरवाही से कोई बड़ा ऑर्डर रद्द हो सकता है, जिसकी वजह से आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इनकम टैक्स, सेल टैक्स जैसे कामों को पूरा रखें।
लव- परिवार का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। योगा और मेडिटेशन इसका सही इलाज है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दूसरों को अपने निजी मामलों से दूर ही रखें। इससे आप पूरे आत्मविश्वास के साथ बेहतर फैसले ले पाएंगे। आपके लिए फायदे और खुशी की स्थिति बन रही है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। करीबी रिश्तेदारों के साथ भी मेल-मिलाप रहेगा।
नेगेटिव- युवा लोग करियर से जुड़े चुनाव बहुत सावधानी से करें। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में गलत कामों की ओर रुझान हो सकता है, जिसकी वजह से वे मुसीबत में भी फंस जाएंगे। इसलिए नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें।

करियर- कारोबार में आपके विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे, इसलिए सभी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। हालांकि कमाई अच्छी होगी। नौकरी करने वाले लोगों को भी अपने काम पर बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है।
लव- शादीशुदा जीवन में किसी वजह से आज मनमुटाव रहेगा। बाहरी लोगों को घर में दखल न देने दें।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। थकान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समय अनुभवी लोगों के साथ बिताने पर आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसका असर आपके काम और परिवार दोनों पर अच्छा पड़ेगा। अगर जगह बदलने का विचार बना हुआ है तो आज उससे जुड़ा फैसला तुरंत लेना अच्छा रहेगा।
नेगेटिव- बिना वजह के खर्चों पर काबू रखने से आप आर्थिक परेशानी से बच सकते हैं। किसी नकारात्मक सोच वाले दोस्त के साथ संपर्क रखने से आपके मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती है। इसलिए बेकार की बातों में उलझने की बजाय घर के कामों में और बच्चों के साथ ही व्यस्त रहें।

करियर- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी और कोई महत्वपूर्ण समझौता भी होगा। लेकिन अपने विरोधियों को कमजोर न समझें और उनकी गतिविधियों को अनदेखा भी न करें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सहयोगी संबंध रहेंगे।
लव- परिवार के लोगों और जीवनसाथी के साथ खुशी और सुख का समय बिताएंगे। युवाओं के प्रेम संबंध और अधिक मधुर होंगे।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाते रहें। और अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर भी काबू रखें, वरना इस वजह से भी आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है, इसलिए कोशिश करते रहें। किसी पारिवारिक समस्या को दूर करने के लिए किया गया आपका प्रयास कामयाब रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- कोई प्लानिंग कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि अपने भविष्य की योजनाओं के लिए अभी और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। इस समय थोड़ा तनाव रह सकता है। कभी-कभी आपका बहुत ज्यादा अनुशासन बनाकर रखना दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है।

करियर- व्यवसाय में कुछ समस्याएं रहेंगी। अनजान या विरोधाभासी सोच वाले लोगों से दूर रहें। उनकी नकारात्मक गतिविधियों का असर आपके काम करने के तरीके पर पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी।
लव- शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा। अपोजिट जेंडर से दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। शादी के योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान जैसी स्थिति से दूर रहें। मौसम का भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी आज मिलेगी और घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा और मस्त रहेगा। आपके मस्तिष्क में नई-नई योजनाएं बनेंगी, जो कि घर और व्यवसाय दोनों के लिए बेहतर साबित होंगी। इसलिए उन पर तुरंत अमल करना भी शुरू करें।
नेगेटिव- कभी-कभी बच्चों से बहुत अधिक उम्मीदें और उन पर रोक-टोक आपके संबंधों के बीच में दूरियां भी ला देती है। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। युवा लोग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें।

करियर- व्यवसायिक कार्यों को लेकर दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में कुछ सुधार संबंधी निर्माण में बहुत अधिक खर्चा हो जाएगा। लेकिन आर्थिक परेशानी नहीं आएगी। युवा लोगों की भी पारिवारिक बिजनेस में रुचि बढ़ेगी।
लव- शादीशुदा जीवन में घर-परिवार में पारिवारिक सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। दोस्ती में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो सकती है, ज्यादा तनाव लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहे किसी तनाव या चिंता से आज राहत मिलेगी। इस समय ग्रह आपके लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रहा है। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें और भाइयों के साथ संबंधों में सुधार आएगा।
नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखने में आपकी कोशिश जरूरी है। कोई दुखद समाचार मिलने की वजह से तनाव और निराशा जैसी स्थिति रह सकती है। मनोबल न गिरने दें। आध्यात्मिक कार्यों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

करियर- व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं आज सफल होंगी। लेकिन कोई भी नया काम करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इस समय जो व्यवसायिक लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उनमें जल्दी ही सफलता मिलेगी।
लव- शादीशुदा रिश्तों में नजदीकी रहेगी और घर में भी सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने से इसका असर आपकी काम करने की क्षमता पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। व्यायाम और योग इसका सही इलाज है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों से बातचीत करके आपको हल्का महसूस होगा। आज शानदार समय बीतेगा। दैनिक कार्यों के साथ-साथ आप अन्य कार्य बड़ी आसानी से पूरे कर पाएंगे।
नेगेटिव- शॉपिंग आदि करते समय लापरवाही न करें। बेकार की गतिविधियों में खर्चा करने से बजट बिगड़ सकता है। भाइयों के साथ रिश्तों में खटास न आने दें। बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य ध्यान दें।

करियर- कार्य क्षेत्र में कोई काम रुक सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का भी पालन करें। शेयर बाजार व तेजी-मंदी से जुड़े लोग सावधानी से काम करें। विस्तार की योजना पर भी निवेश करना फायदेमंद रहेगा।
लव- परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताना आपसी रिश्तों में और प्यार लाएगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी के कारण अलगाव भी हो सकता है।
स्वास्थ्य- खांसी व एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती हैं। रोग ठीक करने के प्राकृतिक तरीकों पर अधिक भरोसा करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9