आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दोस्तों से मिलना जुलना होगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी किसी समस्या का हल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जमीन में पैसे लगाने से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत काम करें। क्योंकि यह निवेश आपके लिए तरक्की लाने वाला रहेगा।
नेगेटिव- कोई भी मुश्किल स्थिति आने पर शांति और सब्र बनाए रखें। रिश्तों को संभालकर रखने में आपको ज्यादा कोशिश करनी होगी। इस समय कानूनी मामलों में बिल्कुल भी न पड़ें। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई के काम में और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर- कामकाज में अपनी योजना को सच करने का अच्छा समय है। आपके लगातार प्रयास से कामकाज में सुधार होगा। नौकरी करने वाले लोगों को ज्यादा काम की वजह से अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा।
लव- पति पत्नी दोनों ही काम में व्यस्त रहने के कारण घर पर समय नहीं दे पाएंगे। फिर भी बच्चों का साथ देने वाला स्वभाव घर के माहौल को ठीक बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा चिंता के कारण कभी कभी आप शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। कुछ समय अपने मन में झांकने और ध्यान लगाने में लगाएं।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने और दूसरों के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। तजुर्बेकार और प्रभावशाली लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और आपको नई सफलताएं भी मिलेंगी। दिए हुए पैसे वापस मिलने की संभावना भी है।
नेगेटिव- आज किसी भी तरह की यात्रा को टालना आपको किसी परेशानी से बचाएगा। पुरानी बुरी बातों को आज पर हावी न होने दें, इनकी वजह से आज भी दिक्कतें आ सकती हैं। अपने घर और कामकाज पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा से जुड़े मनचाहे नतीजे न मिलने से थोड़ा दुख हो सकता है।
करियर- कामकाज में आपको कोई जरूरी काम सौंपा जाएगा। जिससे बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी लेकिन साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। आपको अपने काम करने के तरीके में भी कुछ बदलाव लाने की ज़रूरत है। किसी काम से बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है और यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
लव- घर में किसी सदस्य की शादी की बात भी चल सकती है। प्यार के मामलों में किस्मत आपके साथ रहेगी।
स्वास्थ्य- मधुमेह के रोगी लापरवाही न करें। सही परहेज रखना आपको परेशानी से बचाएगा। ध्यान और व्यायाम ज़रूर करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- जमीन जायदाद से जुड़ा कोई जरूरी काम आज पूरा हो सकता है। किसी भरोसेमंद आदमी की सलाह और मदद से आपको खोई हुई इज्जत वापस मिलेगी। कोई अच्छी खबर मिलने से घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- लापरवाही और आलस करने से घर के बड़े लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। किसी भी सामाजिक या राजनीतिक काम का खुलकर विरोध न करें, बदनामी हो सकती है। फालतू के लोगों से भी दूरी बनाकर रखें।
करियर- कामकाज में नए लोगों से संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कर्मचारियों और साथियों का भी अच्छा सहयोग बना रहेगा। अभी आपकी कमाई सामान्य ही रहेगी। विरोधियों के बीच चल रही बातों से खुद को दूर ही रखें।
लव- परिवार का कोई भी मामला आपस में बैठकर ही सुलझाएं। बाहर के लोगों की वजह से घर में मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- गर्दन और कंधों में दर्द की शिकायत परेशान कर सकती है। योग और व्यायाम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किस्मत आपके साथ है। इसलिए समय की कद्र करें। अच्छे विचारों वाले लोगों के साथ समय बिताने से आप खुद को भी अंदर से मजबूत महसूस करेंगे। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
नेगेटिव- अपनी भावनाओं और दूसरों पर दया करने जैसे स्वभाव पर थोड़ा नियंत्रण रखें। कुछ लोग आपकी इन बातों का गलत फायदा भी उठा सकते हैं। आपकी कोई खास या कीमती चीज न मिलने से चिंता भी रहेगी। दिखावा करने से बचें और जीवन की सच्चाई का सामना करें।
करियर- कामकाज में ज्यादा मेहनत बनी रहेगी। और नतीजे थोड़े कम ही मिलेंगे। जल्दी सफलता पाने की चाहत में कोई गलत रास्ता न चुनें। पार्टनरशिप के कामकाज में आपसी तालमेल की कमी के कारण कुछ परेशानियां आएंगी।
लव- पति पत्नी के रिश्ते अच्छे रहेंगे। घर की औरतों के बीच थोड़ी अनबन होने की आशंका है। घर के बड़े सदस्य की सलाह पर चलें।
स्वास्थ्य- गलत दिनचर्या और खानपान के कारण पाचन क्रिया बिगड़ सकती है। इस समय ज्यादा तला भुना और भारी भोजन करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी प्रतिभा दिखाने का सही समय है। किसी भी चुनौती से डरने के बजाय उसे स्वीकार करना बेहतर होगा। आध्यात्मिक विचारों से मन को शांति भी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- हर हाल में संतुलित रहने की ज़रूरत है। अपनी योजनाओं को ठीक तरह से लागू करने के लिए अपने विचारों में नकारात्मकता न आने दें और अपनी बातों व गुस्से पर भी काबू रखें। क्योंकि कुछ लड़ाई झगड़ा होने की आशंका लग रही है।
करियर- आज कामकाज में आपको कोई ऐसी हैरानी भरी सफलता मिल सकती है, जिसकी आपने सोची भी नहीं होगी। जरूरी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी और कुछ नया सीखने को मिलेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने ऊपर कुछ दबाव महसूस करेंगे इसलिए धैर्य से काम लें।
लव- घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखने में पति पत्नी का खास योगदान रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- मौसम के कारण खांसी, जुकाम और गले में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी को गंभीरता से लें और सही इलाज कराएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपकी मेहनत और भरोसे से कोई खास काम पूरा हो जाएगा। कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या फंसा है, तो वापस पाने का सही समय है। खास लोगों से मुलाकात होगी और जीवन से जुड़े हर काम को करने का अच्छा नज़रिया मिलेगा।
नेगेटिव- समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाना जरूरी है। जमीन खरीदने बेचने से जुड़ा काम करते समय कागज़ अच्छी तरह जांच लें। इस समय विद्यार्थियों और युवाओं को अपने भविष्य के बारे में ज्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है।
करियर- कामकाज में लोगों से मिलना और मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ध्यान दें। इस समय फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। पार्टनरशिप के कामकाज में थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत है। नौकरी में किसी भी तरह की लापरवाही का बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
लव- पति पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। किसी विपरीत लिंग के दोस्त से मिलने से पुरानी अच्छी यादें ताज़ा होंगी।
स्वास्थ्य- आप अपनी सेहत की सुरक्षा के लिए पूरी तरह गंभीर रहेंगे। जिसकी वजह से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन आराम से बीतेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला आज सुलझ सकता है। साथ ही जरूरी योजनाओं को लागू करने की ताकत भी बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा। अपनी काबिलियत और ताकत का पूरा इस्तेमाल करें।
नेगेटिव- दूसरों के निजी मामलों में अपनी दखलअंदाजी न दें और अपने काम से ही मतलब रखें। घर के माहौल में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको जरूरी भूमिका निभानी होगी। इस समय कहीं घूमने फिरने की योजना बनाते समय अपना सामान अच्छी तरह जांच लें।
करियर- आज कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। लेकिन अभी ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। किसी खास काम को लेकर सही फैसला लेने में थोड़ी उलझन हो सकती है। आने वाले समय में आपको ज़रूर अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में कोई बड़ा अधिकार मिल सकता है।
लव- परिवार और कामकाज के बीच सही तालमेल बना रहेगा। युवा वर्ग अपनी दोस्ती के प्रति गंभीर रहेंगे।
स्वास्थ्य- अपनी सेहत का भी ध्यान रखें और किसी भी तरह का खतरा लेने से बचें। किसी तरह की चोट लगने की भी आशंका बन रही है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- तजुर्बेकार लोगों का साथ मिलेगा और किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से आराम महसूस करेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी कुछ फायदेमंद योजनाएं सफल होंगी। इससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सामाजिक कामों में भी आप हिस्सा लेंगे।
नेगेटिव- अपनी दिनचर्या ठीक रखने से आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। किसी दोस्त के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति बन रही है। बातचीत करते समय गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें नहीं तो बदनामी की आशंका है। घर में अचानक मेहमानों के आने से थोड़ी अव्यवस्था हो सकती है।
करियर- कामकाज को बढ़ाने से जुड़ी किसी योजना पर काम होगा और सफलता भी मिलेगी। साथियों और कर्मचारियों के साथ चल रही कोई अनबन दूर होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में कोई बड़ी डील होने की संभावना भी है। निजी तनाव को अपने कामकाज पर हावी न होने दें।
लव- घर और कामकाज में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में छोटी सी लापरवाही के कारण अलगाव जैसी स्थिति भी बन सकती है।
स्वास्थ्य- खतरे वाले कामों से दूर रहें। चोट आदि लगने की स्थिति बन रही है। इस समय गाड़ी भी बहुत ध्यान से चलाने की ज़रूरत है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, लेकिन कोई भी लक्ष्य पाने के लिए कामों को सही तरीके से करना भी जरूरी है। घर से जुड़ी जिम्मेदारियों को आप बहुत ही गंभीरता से निभाएंगे। फोन या ईमेल के ज़रिए कोई खास खबर मिल सकती है।
नेगेटिव- किसी करीबी आदमी से मनमुटाव होने की आशंका है। अपना सम्मान बनाए रखें। अपने जरूरी कागज़ संभालकर रखें। इनका कोई गलत इस्तेमाल कर सकता है। समय समय पर बच्चों को सही रास्ता दिखाते रहने से उनका हौसला बढ़ेगा।
करियर- कामकाज के क्षेत्र में कर्मचारियों के सुझावों पर भी ज़रूर ध्यान दें, इससे आप बेहतर फैसले ले पाएंगे। पिछले कुछ समय से आ रही रुकावटें आज दूर होंगी। कोई नया प्रयोग करने में भी आपकी दिलचस्पी रहेगी। दफ्तर में बदलाव होने की संभावना है।
लव- पति पत्नी के संबंधों में नज़दीकी बनी रहेगी। प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।
स्वास्थ्य- अपनी ताकत से ज्यादा काम करने से सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। आराम ज़रूर करें और ध्यान के लिए भी कुछ समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है। घर के बड़े सदस्यों के प्यार और आशीर्वाद से परिवार में अच्छा और अनुशासित माहौल बना रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों को मजबूत करने के लिए आज का दिन अच्छा है। धार्मिक संस्थाओं से जुड़े कामों में भी समय बीतेगा।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी के कारण मन दुखी रहेगा। गुस्सा करने के बजाय शांति और सब्र से हालात को संभालने की कोशिश करें। पैसे लगाने से जुड़ी योजनाओं पर पैसा लगाने से पहले किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।
करियर- कामकाज के क्षेत्र में अपने कामों और योजनाओं को पूरी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें। लेकिन अपने काम करने के तरीके को किसी के सामने ज़ाहिर न करें, नहीं तो कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। नौकरी करने वाले लोग अपने अफसर, बॉस आदि के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें।
लव- पति पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी के कारण मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- ध्यान करें और प्रकृति के करीब रहें। इससे आप अपने अंदर विश्वास और हौसला बढ़ा पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रहों की अच्छी स्थिति बनी हुई है और किस्मत आपका साथ दे रही है, इसलिए समय का पूरा फायदा उठाएं। खास लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। आप अपनी बातों से हर मुश्किल को पार करते हुए आगे बढ़ सकेंगे। जरूर सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- करीबी रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। घर के किसी सदस्य का गलत काम आपको परेशान कर सकता है। गुस्सा और जल्दबाजी करने के बजाय शांति से समस्याओं को सुलझाएं। अगर कहीं घूमने फिरने का कार्यक्रम है, तो अभी टाल दें।
करियर- कामकाज में निजी व्यस्तता के कारण कोई फैसला लेने में हिचकिचाहट होगी। फिर भी कर्मचारियों का साथ आपको कोई भी फैसला लेने में मदद करेगा। कागज़ों और फाइलों से जुड़े कामों में लापरवाही करना ठीक नहीं है। बड़ी कंपनियों में काम करने वाले लोगों पर ज्यादा काम का बोझ रहेगा।
लव- जीवन साथी से किसी भी बात पर सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपसी संबंधों में मिठास आएगी।
स्वास्थ्य- आज के मौसम के कारण कोई एलर्जी या इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई निजी समस्या हल होने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे और अपनी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को पाने में कामयाब रहेंगे। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद और शुभकामनाएं आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगी।
नेगेटिव- बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करें। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई या करियर के साथ किसी भी तरह का समझौता न करें, नहीं तो भविष्य में इसका बुरा नतीजा हो सकता है।
करियर- हालात ज्यादा अच्छे नहीं हैं। कामकाज से जुड़ी प्रतिस्पर्धा में आपको बहुत ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय हर काम पर बारीकी से नज़र रखना जरूरी है। आपकी समझदारी और सही फैसले आपको काफी हद तक परेशानी से बचाएंगे।
लव- परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का पता चल सकता है इसलिए ऐसी हरकतों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- सही दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखने से आप खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। मौसम के बदलाव से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5