


हरिद्वार

मनोज कश्यप

हरिद्वार जिले में आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों पर बिलिंग मशीन का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी दुकान पर बिलिंग मशीन नहीं लगाई गई या ग्राहकों को शराब खरीदने पर बिल नहीं दिया गया, तो ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


विभाग की ओर से एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया गया है, जहां ग्राहक बिल न मिलने की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आबकारी विभाग की टीम द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम न केवल राजस्व को सुरक्षित करने के लिए उठाया गया है, बल्कि शराब की बिक्री


में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए भी आवश्यक है।आबकारी विभाग ने जनता से अपील की है कि वे शराब खरीदते समय अनिवार्य रूप से बिल लें और किसी भी अनियमितता की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।


