एसएसबी गुरिल्ला संगठन की बैठक में फिर उठी नौकरी व पेंशन की मांग, सरकार को दी आत्मदाह की चेतावनी कहा: मांग पूरी नहीं होने पर किया जाएगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव

एसएसबी गुरिल्ला संगठन की बैठक में फिर उठी नौकरी व पेंशन की मांग, सरकार को दी आत्मदाह की चेतावनी कहा: मांग पूरी नहीं होने पर किया जाएगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव

लोकेशन। श्री नगर पोड़ी

रिपोर्ट। जय ममगाई

गढ़वाल मंडल के एसएसबी गुरिल्ला संगठन की आवश्यक बैठक श्रीनगर में आयोजित हुई। संगठन के प्रदेश संयोजक एवं जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग सुमित चौधरी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट सहित पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष टिहरी दिनेश प्रसाद गैरोला, प्रदेश संयोजक सुमित चौधरी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने इस दौरान कहा की गुरिल्ला संगठन विद्या 18 सालों

से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी लड़ाई लड़ रहा है। लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखी कर रही है। उन्होंने बताया कि मणिपुर में 2004 में वहां की सरकार ने गुरिल्लाओं नौकरी व पेंशन का लाभ दिया है। लेकिन कई बार उत्तराखंड की प्रदेश सरकार से वार्ता होने के बावजूद गुरिल्लाओं की मांगों पर कोई कार्रवाई

नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है यदि 15 दिसंबर तक गुरिल्लाओं की नौकरी व पेंशन की मांग पूरी नहीं की जाती है तो 17 दिसंबर से उत्तराखंड के गुरिल्ला देहरादून कुच करेंगे और 18 दिसंबर से अनिश्चितकालीन के लिए सीएम आवास घेराव किया जाएगा। उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने पर कई गुरिल्लाओं द्वारा आगामी 19 दिसंबर को आत्मदाह की चेतावनी तक दी है।