बसों की कमी से हल्द्वानी में उमड़ी युवाओं की भीड़

बसों की कमी से हल्द्वानी में उमड़ी युवाओं की भीड़

पिथौरागढ़ में चल रही टेरिटोरियल आर्मी की भर्ती में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में युवा 
 हल्द्वानी
 पहुंचे। ये युवा रोडवेज बस स्टेशन पर पिथौरागढ़ जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे हैं,

लेकिन बसों की संख्या कम होने के कारण यहां अव्यवस्था फैल गई है। बीते दो दिनों से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और बसों की कमी को लेकर युवाओं ने जमकर हंगामा किया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, और आरटीओ प्रवर्तन गुरुदेव सिंह कुमार बसों की व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। प्रशासन ने अब तक 60 सरकारी और निजी बसों को कल और 50 बसों को आज पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया है।