श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मन्दिरो को सजाया गया द्वापरयुग की सुंदर आकर्षक झांकियों ने जनता का मन मोहा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मन्दिरो को सजाया गया द्वापरयुग की सुंदर आकर्षक झांकियों ने जनता का मन मोहा।

स्थान – जसपुर
रिपोर्टर – प्रदीप श्रीवास्तव

देश और प्रदेश में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जसपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण भक्त जसपुर में विभिन्न मंदिरों में लगी झांकियों को देखने के लिए उमड़ पड़े। इस मौके पर जसपुर में मोहल्ला जोशीयान स्थित शिव मंदिर में लगी बर्फ से बनी बाबा अमरनाथ की गुफा आकर्षण का केंद्र बनी रही।


जहाँ आज देश भर में भगवान कृष्ण के जन्म के अवसर पर जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर जहां देशभर के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न रंगारंग झांकियो का प्रदर्शन किया जा रहा है

तो वही जसपुर में भी विभिन्न मंदिरों में जबरदस्त सजावट कर दुल्हन की तरह सजाया गया । इस मौके पर जसपुर के मोहल्ला जोशीयान में स्थित शिव मंदिर में बाबा अमरनाथ की गुफा बनाई गई जिसमें बर्फ से बना बाबा अमरनाथ शिवलिंग आकर्षण का

केंद्र रहा तो वही मोहल्ला गुजरतियांन गांधीपार्क श्रीराम चबुतरे पर बड़ी ही सुन्दर आकर्षक झाकियां लगाई गई उधर जसपुर के प्राचीन ठाकुर मन्दिर व कोतवाली के सामने धर्मशाला मन्दिर कमेटी एवं हनुमान चबुतरे तथा पिपलदेबता मन्दिर पर हांडी फोड़

माखन खाओ प्रतियोगिता की गई तो वही राधा कृष्ण मन्दिरो कमेटी द्वारा स्थित महाकाली मन्दिर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों में विभिन्न रंगारंग झांकियों का प्रदर्शन किया गया।इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण की वेशभूषा में सजे छोटे नौनिहालों के अलावा

राधा कृष्ण भगवान की वेशभूषा में कलाकारों ने जमकर रास रचाया। इस मौके पर क्या महिलाएं, क्या पुरुष, क्या बच्चे सभी ने जमकर झांकियों का आनंद लिया और भगवान राधा कृष्ण के दर्शन कर शीश झुकाया और मन्नतें मांगी। जैसे ही घड़ी में रात्रि

12 बजते ही मन्दिरो में घन्टे घड़ियाल बजने लगे मन्दिर परिसरों के श्री कृष्ण के जन्म की धूम जन्मोत्सव की खुशियों के आनन्द में झूम उठे ।तो कही मन्दिरो में केक काटकर खुशियों का इजहार किया गया तो कही मन्दिरो में पूजा पाठ आरती की गई