
देहरादून

किशोरी मुरादाबाद की रहने वाली है। बस के चालक-परिचालक किशोरी को मदद का झांसा देकर दिल्ली से देहरादून लेकर आए थे। दून आते ही बस के अंदर पांचों आरोपियों ने दुष्कर्म किया
आईएसबीटी परिसर में किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। किशोरी के बयानों के आधार पर पता चला कि पहले भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पटेलनगर थाने में दुष्कर्म की धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।

किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस ने जांच में किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। बयानों के आधार पर पता चला है कि किशोरी के साथ पूर्व में भी दुष्कर्म हुआ है

हालांकि, दुष्कर्म किस जगह हुआ, किशोरी ठीक से नहीं बता पा रही है। पुलिस ने किशोरी के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि किशोर के बयानों के आधार पर उसके साथ पहले भी दुष्कर्म की बात सामने आई है। पटेलनगर थाने में इसकी जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पता किया जा रहा है किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म की घटना कहां हुई है। इसके बाद ही जीरो एफआईआर उस क्षेत्र के थाने को ट्रांसफर की जाएगी।

