सड़क के बहने का इंतजार ना करें अधिकारी आलवेदर सड़क में करें काम एनएच की बदहाली पर नाराज सीएम डीएम को कारवाही के  दिए निर्देश एनएच में कनेक्टिविटी न होने पर जताई नाराजगी

सड़क के बहने का इंतजार ना करें अधिकारी आलवेदर सड़क में करें काम एनएच की बदहाली पर नाराज सीएम डीएम को कारवाही के दिए निर्देश एनएच में कनेक्टिविटी न होने पर जताई नाराजगी

स्थान: चंपावत
रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

रविवार दोपहर को मुख्यमंत्री धामी ने 12:35 पर अमोड़ी में सशक्त बहना कार्यक्रम में प्रतिभाग करना था पर मौसम खराब होने की वजह से सीएम धामी का हेली टनकपुर से उड़ान नहीं भर पाया जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने आल वेदर सड़क से अमोड़ी पहुंचने का निर्णय लिया अपने 45 किलोमीटर के ऑल वेदर सड़क के सफर के दौरान मुख्यमंत्री को ना तो एनएच में

कनेक्टिविटी मिली और जगह-जगह आलवेदर सड़क टूटी हुई मिली और जगह-जगह मलबा पड़ा हुआ मिला सड़क की बदहाली व कनेक्टिविटी ना होने पर सीएम का पारा चढ़ गया अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा क्या एनएच के अधिकारी सड़क के बहने का इंतजार कर रहे हैं उन्होंने कहा अधिकारी सड़क के बहने का इंतजार ना

करें और सड़क पर जल्द कार्य करें जनता को सुरक्षित यातायात दे वही मोबाइल कनेक्टिविटी पर सीएम धामी ने डीएम चंपावत को आल वेदर सड़क में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए नेटवर्क कंपनियों से संपर्क कर जगह-जगह मोबाइल टावर लगाने के निर्देश दिए तथा जगह-जगह टूटे एनएच को जल्द ठीक करने को कहा सीएम धामी ने कहा आदि कैलाश यात्रियों के

साथ-साथ लाखों लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं उन्हें सुरक्षित व सहज यात्रा देना सरकार का कर्तव्य है तथा घटना दुर्घटना होने या अन्य कारणो में मोबाइल कनेक्टिविटी ना होने पर लोगों को काफी दिक्कतें होती है उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द दोनों कार्यों को शुरू करने के निर्देश दिए बातों बातों में सीएम संबंधित अधिकारियों को

चेतावनी दे गए हैं सीएम के इस आदेश की जनता के द्वारा काफी सराहना की जा रही है कुल मिलाकर सीएम धामी के इस सफर ने आलवेदर सड़क /एनएच के अधिकारियों की पोल पट्टी खोलकर रख दी है क्योंकि इस समय आलवेदर सड़क कई जगह जानलेवा बनी हुई है जिसमें कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है फिलहाल मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया है जो कि जनहित काफी अच्छी बात है