मुख्यमंत्री धामी का चंपावत में  दौरा प्रशासन जुटा तैयारियो में

मुख्यमंत्री धामी का चंपावत में दौरा प्रशासन जुटा तैयारियो में

स्थान: चंपावत
रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

18 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी विधानसभा चंपावत के दौरे पर आ रहे हैं मुख्यमंत्री धामी अमोड़ी डिग्री कॉलेज एवं मंगलम बैंक्वेट हॉल बनबसा में भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा कार्यक्रम स्थलों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने कार्यक्रम स्थलों में की गई विद्युत, पेयजल, बैरिकेडिंग, सड़क मार्ग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों में छूटी हुई शेष व्यवस्थाओं को आज ही पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहे और अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखें । कल 18 अगस्त को मुख्यमंत्री रक्षाबंधन मिलन कार्यक्रम में अपने विधानसभा क्षेत्र की बहनों से राखी बधवाएंगे तथा 19 अगस्त को मुख्यमंत्री धामी देवीधुरा में रक्षाबंधन के अवसर पर खेले जाने वाली विश्व प्रसिद्ध बगवाल मे प्रतिभाग करेंगे