लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस विभिन्न स्कूलों ने निकाली आकर्षक झांकियां

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस विभिन्न स्कूलों ने निकाली आकर्षक झांकियां

स्थान: लोहाघाट (चंपावत)
रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

चंपावत जिले के लोहाघाट में स्वतंत्रता दिवस को काफी धूमधाम से मनाया गया सुबह 7:00 से लोहाघाट नगर के विभिन्न स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राओं ने नगर में एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां निकाली

जिसमें बच्चों ने उत्तराखंड की संस्कृति ,त्यौहार ,देवी देवताओं व भारतीय सेना से संबंधित झांकियां का शानदार प्रदर्शन किया झांकियां को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे सुबह 9:00 बजे एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने एसडीएम

कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराकर सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच राजस्व उप निरीक्षकों ,स्कूली छात्रों, दो पर्यावरण मित्रों ,व एक बीएलओ को सम्मानित किया वहीं व्यवस्था बनाने के लिए

एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस तैनात रही तथा व्यापारियों के द्वारा भी सहयोग किया गया वही झांकियां के समापन के बाद विद्यालयो में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा मिष्ठान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की खुशी जताई गई तथा सभी सरकारी कार्यालयो में तिरंगा फहराया गया