


नरेश तोमर हरिद्वार


78वें स्वतंत्रता दिवस पर हरिद्वार में मीडिया कर्मी ने भी ध्वजारोहणकर स्वतंत्रता दिवस मनाया ऑल मीडिया जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन हरिद्वार इकाई के जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने कहा कि देश की सेवा में अपनी जान निछावर करने वाले अमर शहीदों की गाथा को हम हमेशा याद रखेंगे आज 78 वे स्वतंत्रता दिवस है


और इस आजादी का मायने क्या है यह हम सभी जानते हैं आज जरूरत है तो इस देश को आगे बढ़ाने की तो हमारा संगठन लगातार मीडिया कर्मियों की आवाज उठाता आ रहा है और भविष्य में भी हम मीडिया कर्मियों की आवाज समय पर उठाते रहेंगे इसके साथ ही हमारी अहम जिम्मेदारी देश के प्रति भी बनती है और यही कारण है


कि देश हित में हम लगातार कार्य करते हैं मौके पर संगठन के अन्य पदाधिकारी ने भी अपनी बात रखते हुए समस्त मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दी



