डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में नवदीप राणा अध्यक्ष निर्वाचित

डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में नवदीप राणा अध्यक्ष निर्वाचित

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अनिल पाल की देखरेख में संपन्न चुनाव में विभिन्न पदों पर विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के नवदीप राणा ने 1759 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

उपाध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र सिंह निर्वाचित हुए। उन्होंने कुल 2388 मत प्राप्त किए और उपाध्यक्ष पद अपने नाम किया।

सचिव पद की दौड़ में नीलांश ने 2355 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं सह सचिव पद पर अनुष्का ठाकुर 892 मत प्राप्त कर विजयी रहीं।

कोषाध्यक्ष पद पर अंजलि भट्ट निर्वाचित हुईं। अंजलि भट्ट को कुल 1507 मत प्राप्त हुए और चुनाव परिणाम में उन्हें विजेता घोषित किया गया।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि यानी यूआर पद पर अनुज डोभाल ने 1247 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। कॉलेज प्रशासन ने परिणाम घोषित करते हुए उन्हें निर्वाचित बताया।

इसके अलावा मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों में स्नातक स्तर पर खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए त्वैसा सिंह और एनसीसी में राधिका नेगी को शामिल किया गया है। स्नातकोत्तर स्तर पर रेंजर-रोवर गतिविधियों के लिए निकिता शर्मा को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। कॉलेज परिवार और छात्रों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।