किच्छा: खुलेआम हाइवे पर दौड़ रहे ई रिक्शा वाहन

किच्छा: खुलेआम हाइवे पर दौड़ रहे ई रिक्शा वाहन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर-राजू सहगल

स्थान-किच्छा

परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैखौफ दौड़ रहे ई रिक्शा टुकटुक वाहन दुर्घटनाओं का सबब बने हुए हैं। समय-समय पर परिवहन विभाग एवं पुलभट्टा पुलिस द्वारा अवैध ई रिक्शा वाहनों पर कार्यवाही की जाती है। बावजूद इसके दो राज्यों में ई-रिक्शा वाहनों का संचालन कर यात्रियों के जीवन के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।

परिवहन विभाग द्वारा विगत दिवस ई रिक्शा चालकों पर कार्यवाही किए जाने से आक्रोशित रिक्शा चालकों ने आरटीओ विभाग की चौकी के बाहर प्रदर्शन करते हुए भेदभाव पूर्ण रुपैया अपनाकर रिक्शा चालकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के किच्छा एवं यूपी के बहेड़ी क्षेत्र से दर्जनों की संख्या में ई रिक्शा चालकों द्वारा नियम कानून को ताक पर रखकर सवारियों को ढोया जा रहा है। ई रिक्शा चालकों द्वारा बिना परमिशन उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्र बहेड़ी से खुलेआम राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए आवाजाई की जाती है। खुलेआम राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ रहे सैकड़ो ई रिक्शा वाहन दुर्घटनाओं का सबक बने हुए हैं। ई रिक्शा वाहनों की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद ई-रिक्शा वाहनों की आवाजाई पर पूर्ण रूप से रोक लगाने में परिवहन विभाग तथा पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।

नियमानुसार नगर क्षेत्र अंतर्गत यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा संचालन की अनुमति दी गई है लेकिन अधिक पैसा कमाने के लालच में ई रिक्शा चालक किच्छा से बहेड़ी तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर 15 किलोमीटर की दूरी खुलेआम तय करते नजर आ रहे हैं। किच्छा कोतवाली से बहेड़ी मार्ग के बीच किच्छा पुलिस, पुलभट्टा थाना, आरटीओ चेक पोस्ट, यूपी बॉर्डर तथा बहेड़ी पुलिस तैनात रहती है। बावजूद इसके दोनों राज्यों की पुलिस अवैध रूप से चल रहे इन ई रिक्शा संचालक पर अंकुश लगाने में असफल रही है। साफ तौर पर कहा जाए तो टुकटुक रिक्शा चालकों द्वारा खुले आम यात्रियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का काम किया जा रहा है। रविवार को उत्तराखंड उत्तर प्रदेश की सीमा पर परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाते हुए दर्जनों टुकटुक वाहनों का चालान कर कई वाहनों को सीज कर दिया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए दर्जनों की संख्या में सोमवार की सुबह रिक्शा चालक परिवहन विभाग की चौकी पर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

टुकटुक चालकों का कहना था कि विभागीय अधिकारियों द्वारा बहेड़ी क्षेत्र के ई रिक्शा चालकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है जबकि स्थानीय टुकटुक चालक खुले आम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सवारियां ढोने का काम कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से संचालित टुकटुक रिक्शा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमानुसार सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा कि पुलभट्टा पुलिस एवं परिवहन विभाग अवैध रूप से चल रहे ई रिक्शा वाहनों पर लगाम लगाने के लिए शुरू किए गए अभियान को आगे जारी रखेगा या फिर यह अभियान ठंडे बस्ते में पड़ जाएगा |