CTET 2026 रिजल्ट जल्द होगा जारी, लाखों अभ्यर्थियों को इंतजार

CTET 2026 रिजल्ट जल्द होगा जारी, लाखों अभ्यर्थियों को इंतजार

ब्यरो रिपोर्ट

Central Board of Secondary Education की ओर से आयोजित Central Teacher Eligibility Test (CTET) 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सीबीएसई इसी सप्ताह परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है।

बोर्ड की ओर से पेपर-1 और पेपर-2 का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट CTET Official Website पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड के अनुसार रिजल्ट 19 मार्च के आसपास जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

दरअसल, पिछले वर्ष सीबीएसई ने आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया समाप्त होने के लगभग चार दिन बाद परिणाम जारी किया था। इस बार आंसर की चैलेंज विंडो 15 मार्च को बंद की गई है।

परीक्षा में पास होने के लिए सीबीएसई ने न्यूनतम कटऑफ पहले से तय कर रखा है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

रिजल्ट कैसे चेक करें: परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट या स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।

फिर अपना रोल नंबर दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे आप चेक करने के साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं।