रानीखेत–द्वाराहाट क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात, बढ़ी ठंड

रानीखेत–द्वाराहाट क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात, बढ़ी ठंड

स्थान – रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

कुमाऊं क्षेत्र के रानीखेत और द्वाराहाट के आसपास रविवार देर रात मौसम ने करवट ली। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई और सोमवार सुबह से ही लोगों को तेज ठंड का एहसास हुआ।

देर रात Pandavkholi Ashram परिसर और आसपास की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं में बर्फबारी हुई। इससे पूरा क्षेत्र सफेद बर्फ की चादर से ढका नजर आया।

इसके साथ ही दूनागिरि तथा भटकोट की पहाड़ियों पर भी करीब डेढ़ इंच तक बर्फ गिरने की जानकारी सामने आई है।

रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई। शाम होते-होते ठंड और अधिक बढ़ गई।

रात में हुई बर्फबारी के बाद सोमवार सुबह इन क्षेत्रों का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई दिया। दूर-दूर तक पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर ने प्राकृतिक सौंदर्य को और बढ़ा दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मौसम की बर्फबारी से जहां ठंड बढ़ी है, वहीं पर्यटकों के लिए यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बन गया है। कई लोग बर्फबारी का आनंद लेने ऊंचाई वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं।

बर्फबारी के कारण क्षेत्र में सर्दी का असर बढ़ गया है और लोगों ने फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर जारी रहने की संभावना है।