हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश का भव्य स्वागत, जनहित के मुद्दे उठाने पर मिली सराहना

हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश का भव्य स्वागत, जनहित के मुद्दे उठाने पर मिली सराहना

स्थान : हल्द्वानी
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर सुमित हृदयेश का हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश लगातार हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ सदन में उठा रहे हैं और जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

कांग्रेसजनों ने बताया कि प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड योजना में खामियां, एलपीजी गैस की किल्लत, खिलाड़ियों और युवाओं के रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को विधायक ने विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाया है।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के रूप में सुमित हृदयेश की यह सक्रियता उनकी जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि विधायक लगातार जनता की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने सभी कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की जनता ने उन्हें जो विश्वास और स्नेह दिया है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड के लोगों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाते रहेंगे।

विधायक ने कहा कि जनता की उम्मीदों और विश्वास को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है और जनहित, विकास तथा आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने विधायक सुमित हृदयेश को शुभकामनाएं देते हुए उनके जनहित के प्रयासों की सराहना की।