
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – पंकज सक्सेना
स्थान -हल्द्वानी
बरसात में लोगों की परेशानी दोगुनी होती दिखाई दे रही है सड़कों पर जलभराव के बाद कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों का सिर दर्द बढ़ गया है ग्राम सभा बच्चीनगर मे भरतपुर नंबर 2 मे लोग पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। ग्रामीण पानी के विरोध के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि पानी और बिजली मूल सुविधाएं लेकिन ग्रामीणों को उससे दूर किया जा रहा है।


सरकार ने हर घर नल का वादा तो किया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद वह हमारे लिए सपना सा हो गया है स्कूल खुल गए हैं और पानी नहीं होने से बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह पढ़ाई करें या फिर ये सोचे के कि घर पर तो पानी नहीं है उन्होंने कहा कि ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं और दूसरी ओर क्षेत्र में लगातार प्लाटिंग हो रही है। प्रशासन और सरकार को पहले से बसे लोगों की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और उसका हल खोजना चाहिए। अधिकारियों को फोन करें तो वह अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि तमाम वॉसिंग सेटर हैं वहां पानी आता है लेकिन ग्रामीणों को परेशानी में छोड़ दिया गया है।



