
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – चिन्यालीसौड़

चिकित्सकों की लेटलटीफी के खिलाफ मुखर लोग, दुर्घटना में घायल को समय से नहीं मिला उपचार। सुबह कोटधार बनचौरा मोटर मार्ग पर कोटधार बाजार के पास ओमनी वैन न० यू 0के0 10 T A 9898 सड़क से बाहर 15 मी० नीचे गिर गई, जिसमे चालक भगवान सिहं पुत्र रतन सिहं 42 वर्ष ग्राम सूरी निवशी गम्भीर घायल हो गया| कोटधार के स्थानीय ब्यापारियों ने किसी तरह घायल को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला तथा प्राइबेट गाड़ी से 8 :10 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्र बनचौरा ले गए| जहां पौन घंटे बाद यानि 8: 55 बजे विलम्ब से डाक्टर पहुंचा तथा प्राथमिक उपचार के बाद घायल को 108 वाहन से सामुदाइक स्वास्थ्यकेन्द्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। जहां से घायल को हायरसेंटर के लिए रैफर कर दिया।


बनचौरा मे चिकित्सक पौने घंटे विलम्ब से आने पर स्थानीय जनता बहुत नाराज हुए तथा इस समस्या से कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि व सह शोसल मीडिया प्राभारी लोकसभा भाजपा टि०ग० राजेन्द्र रांगड़ ने स्थानीय विधायक संजय डोभवाल, व जिलाधिकारी उतरकाशी अविशेक रोहिला को दूरभाष से अवगत कराया व खाशी नारजगी व्यक्त करते हुए आधा घंटे तक प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्र बनचौरा के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे, इस मौके पर दशगी हातड़ बिष्ट पट्टी विकास समिति के अध्यक्ष धनी नाथ, दशगी कोटधार बाजार के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र रावत, इंद्रपाल राणा, दरबियान बिष्ट, चैन सिहं,अकबीर असवाल, गणेश भट्ट , चन्दन सिहं पंवार आदि मौजूद थे।


