
स्थान : बनबसा
ब्योरो रिपोर्ट


पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी के उफान को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।


शारदा बैराज का जलस्तर बढ़ने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने और नदी के आसपास जाने से बचने की हिदायत दी गई है।




सीमा क्षेत्र में स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों की ओर से जलस्तर और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अनावश्यक रूप से सीमा क्षेत्र और नदी किनारे न जाएं। फिलहाल स्थिति को देखते हुए सीमा पर आवाजाही पर रोक जारी है।

