
स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट


भाजपा जिला अध्यक्ष कार्यालय भानियावाला में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आगामी 3 सितंबर को त्रिवेणी घाट पर होने वाले भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।


बैठक में बताया गया कि संत रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर त्रिवेणी घाट में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।


बैठक का एक प्रमुख विषय संत रविदास जी महाराज के जन्मस्थान से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलशों का वितरण रहा। इन कलशों को भाजपा के आठों मंडलों में वितरित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने पर मंथन किया।


बैठक में डोईवाला विधायक, प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक दीप्ति रावत, समाज कल्याण मंत्री खजान दास, राज्य मंत्री धीरेन्द्र सिंह पंवार सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, नगर पालिका प्रतिनिधि, मेयर और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।


भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि संत रविदास जी महाराज की शिक्षाएं समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देती हैं। उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर भी चर्चा की गई।


भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी पूरे जोश एवं उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं। मंडल स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपकर कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।


भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, 3 सितंबर को त्रिवेणी घाट पर होने वाला यह आयोजन संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती को समर्पित होगा। पार्टी ने कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

