चोरी से शीशम काटकर ले जा रहे तीन चोरों को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी से शीशम काटकर ले जा रहे तीन चोरों को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

लक्सर पुलिस ने चोरी से काटकर ले जाई जा रहीं, शीशम की लकड़ी से लदे टेम्पो को पकड़ लिया-टेम्पो में सवार तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया| सोमवार शाम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निरंजनपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान टेंपो को रोका। टेंपो के चालक केबिन में ड्राइवर के अलावा दो और लोग सवार थे|

जबकि पिछले हिस्से में शीशम की लकड़ी लदी हुई थी। पुलिस ने लकड़ी कटान की अनुमति दिखाने को कहा, परंतु उनके पास अनुमति नहीं थी। इस पर पुलिस लकड़ी लदे टेंपो को तीनों लोगों समेत कोतवाली ले आई। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि लकड़ी के साथ पकड़े गए निरंजनपुर निवासी शफीक पुत्र जमीर,

होशियार सिंह पुत्र रामकीरत और सुल्तानपुर निवासी शहजाद पुत्र नौशाद के खिलाफ रायसी चौकी प्रभारी की तरफ से मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल कराने के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। लकड़ी से लदे उनके वाहन को भी सीज किया गया है।