
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान – सितारगंज

रिपोर्टर – तनवीर अंसारी

सितारगंज के अमरिया चौराहे पर आ रही एक तेज़ रफ़्तार कार ने सबसे पहले एक इ-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर अन्यंत्र होकर 6-7 बाइक सवारों को रौंधा।बाइक सवारों को दुर्घटना में काफी चोटें आईं। मौके पर पहुंची सितारगंज पुलिस ने कार सवार युवक को हिरासत में लिया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। कार दुर्घटना में एक व्यक्ति को सर में गंभीर चोटें आई।जिसको देखते हुए उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकत्सक डॉक्टर रविन्दर सिंह ने बताया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभी तक केवल 2 ही घायलों को लाया गया है।जिसमे एक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, और एक को उनके द्वारा रेफर किया गया है। अन्य घायल अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे।डॉक्टर रविन्दर सिंह के अनुसार बाकी घायलों को किसी निजी अस्पताल में चिकित्सा के लिए लाया गया। कार और चालक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है,और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।


