
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान -लकसर

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

लकसर के खानपुर क्षेत्र में वर्ष 2018 में बहन की नृसंश हत्या किये जाने के मामले में अपर जिला जज शंकर राज ने हत्यारोपी तीन भाइयों को फांसी की सजा सुनाई है। लक्सर एडीजे कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता भूपेश्वर ठकराल ने बताया कि खानपुर के शाहपुर गांव निवासी नेपाल सिंह की बेटी प्रीती ने परिवार वालो की मर्जी के खिलाफ वर्ष 2014 में धर्मुपुर गाँव के ब्रजमोहन से प्रेम विवाह किया था। इससे उसके परिजन बेहद नाराज थे, लिहाजा उसका अपने मायके में आना-जाना नहीं था।


18 मई 2018 में प्रीती खानपुर के ही अब्दीपुर में अपने मामा के घर आई थी। वहां प्रीती के सगे भाई कुलदीप व अरुण तथा ममेरे भाई राहुल ने गंडासों से काटकर प्रीती की निर्मम हत्या कर दी थी। ब्रजमोहन ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखवाया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने कुलदीप, राहुल व अरुण को जेल भेज दिया था, जबकि चौथे आरोपी का नाम मुकदमे से निकाल दिया था। विवेचना के बाद पुलिस ने इन्हीं तीनों के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र भेजा था। तभी से इसकी सुनवाई लक्सर के एडीजे कोर्ट में चल रही थी। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने पुलिस, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सहित कुल 15 गवाह पेश किए थे। सुनवाई के बाद लक्सर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंकर राज ने हत्या के इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ द् रेयर मानते हुए, तीनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। अधिवक्ता ठकराल ने बताया कि तीनों को जेल भेजा गया है। अभी फांसी की तिथि तय नहीं हुई है। इस दौरान वे चाहें तो निर्णय की अपील कर सकते हैं।


