राष्ट्र ध्वज का अपमान, नगरपालिका और ना ही विधायक दे रहे कोई ध्यान

राष्ट्र ध्वज का अपमान, नगरपालिका और ना ही विधायक दे रहे कोई ध्यान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

देश में बच्चो को दी जाने वाली बेहतर शिक्षा हो या भारत की शान भारत के राष्ट्र ध्वज का हर भारतीय करता है सम्मान | लेकिन जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्र ध्वज का हो रहा है अपमान ना ही नगरपालिका ओर ना ही विधायक दे रहे इस ओर कोई ध्यान  |

बता दे कि उत्तराखंड प्रदेश में दूसरा सबसे ऊंचा झंडा चोक जिस पर लहराता तिरंगा जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में है |लेकिन पिछले काफी लंबे समय से इस तिरंगे के फटा होने के कारण देश की शान का अपमान हो रहा है | मगर इस ओर ना ही जसपुर  नगरपालिका कोई ध्यान दे रही है, और ना ही क्षेत्रीय विधायक अब देश की पहचान यह तिरंगा अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है|

वहीं समाज सेवी महाराज सिंह ने बताया कि नगर पालिका हो या क्षेत्रीय विधायक इनकी जिम्मेदारी है कि तुरंत इस पर ध्यान दिया  जाना चाहिए, क्यों कि ये शहर का प्रवेश द्वार है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नही है |

वही उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा का कहना है कि अभी अभी झंडा फटा होने का मामला संज्ञान में आया है जिसमे नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी से बातचीत की गई है | जिसमे आंधी की वजह से झंडा फटा होने की बात कही गई है और वही एक नोटिस नगरपालिका को इस संबंध में भेजा जाएगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी|