लक्सर में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

लक्सर में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

प्रशासन ने शुक्रवार को लक्सर नगर में भी अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया| अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत नगर के बालावाली तिराहे से हाईवे के दोनो ओर सरकारी नाले तक की गई| वहीं स्थाई व स्थायी निर्माण को बुलडोजर से हटाया गया| इसके अलावा सड़क किनारे लगाई ठेली रहड़िया ओर फल सब्जियों की फड भी हटाई गई|

गोर्धनपुर रोड मुहल्ले में ओवरब्रिज के नीचे ओर दोनो ओर दुकानदारो द्वारा बनाई स्थाई दुकानों को बुलडोजर से तुड़वा दिया गया| इस दौरान एक पूर्व सभासद ओर ओर एक भाजपा नेता की दुकानों के सामने बनाये गए तीन सेड को हटाने के दौरान पालिका कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों से दुकानदारो की तीखी नोकझोक भी हुई |

लेकिन पालिका ईओ ओर पुलिस द्वारा कानूनी कारवाई की चेतावनी दिए जाने के बाद मामला शांत हो गया| अभियान की अगुवाई कर रहे पालिका ईओ सुरेंदर कुमार का कहना है कि अतिक्रमण की बाबत कई दिन पहले एनाउंसमेंट के माध्यम से तथा अतिक्रमण करने वालो को नोटिश जारी किये गए थे | इसके बावजूद अतिक्रमण नही हटाया गया, लिहाजा अब इस मामले में सख्त रवैया अखितयार करना पड़ा है|