महंगाई से परेशान महिलाओं ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला, बोलीं- अब बस करो

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

आम जनता को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद हल्द्वानी में 14 किलो 200 ग्राम वजन वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1020 रुपये तो वहीं कॉमर्सियल सिलेंडर की कीमत 2399 रुपये पहुंच गई है।

दिनों दिन बढ़ती महंगाई ने पहले ही घर का बजट बिगाड़ के रखा था, ऐसे में सिलेंडर के दाम बढ़ने से महिलाएं भी खासा नाराज हैं। आज हल्द्वानी के मुखानी चौराहे पर महिलाओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के खिलाफ रोष जाहिर किया। इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूतला तक फूंक दिया। और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिनों का वादा किया था लेकिन अच्छे दिन तो अब सपना बन गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें, रसोई गैस के दाम और जरूरी सामानों के भाव लगातार लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रहे हैं। ऐसे में मध्यम और निम्न वर्ग का घर चलाना मुश्किल हो गया है। बढ़ती महंगाई से आम आदमी दिनों दिन लाचार होता जा रहा है लेकिन सरकार है कि किसी न किसी बहाने से बेतहासा दाम बढ़ाने में लगी हुई है। महिलाओं ने दो टूक कहा कि अगर सरकार अच्छे दिन नहीं दे सकती तो कम से कम बुरे दिनों की ओर भी जनता को न धकेले।