
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान -भगवानपुर

थाना भगवानपुर क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों से शांति भंग के जुर्म में 07 आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई भगवानपुर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम करौन्दी में दोनो पक्ष आपस में लड़ाई झगड़ा तथा मारपीट पर उतारू है जिसकी सूचना तत्काल प्रभारी निरीक्षक महोदय को दी गयी, प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा चेतक-71 पर नियुक्त कर्म0गणों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये परिणाम स्वरूप चेतक कर्म0गण मौके पर पहुंचे जहां पर ज्ञात हुआ कि पार्टी प्रथम के 1- ऋषिपाल पुत्र बदलू निवासी ग्राम करौन्दी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र 45 वर्ष व पार्टी दित्तीय के 1- मोतीराम पुत्र प्रेमनन्द निवासी उपरोक्त उम्र 44 वर्ष 2-रामेश्वर पुत्र ओमप्रकाश निवासी करौन्दी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र-49 वर्ष, उपरोक्त दोनो पक्षों के घर अगल-बगल में है


तथा पार्टी प्रथम के ऋषिपाल उपरोक्त के लडके द्वारा मोतीराम की लडकी को लगभग एक वर्ष पूर्व घर से भगाकर विवाह कर लिया था जो कि वर्तमान में करौन्दी में रह रहे हैं जिस कारण दोनो पक्ष आपस में लड़ाई झगड़ा व मारपीट पर उतारू थे, मौके पर दोनो को पुलिस टीम द्वारा काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु नही माने और उग्र होने लगे अन्य कोई चारा न देख अभि0गणों उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी के उनके जुर्म अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया। यदि अभियुक्त गणों को गिरफ्तार नही किया जाता तो अवश्य कोई संज्ञेय अपराध कारित कर सकते थे।

उ0नि0 अनिल बिष्ट एवं पुलिसकर्मियों के के साथ कस्बा क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे व्यक्ति / वाहन में अन्दर इलाका कस्बा भगवानपुर में तो सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम प्रेमराजपुर थाना भगवानपुर में अर्जुन पुत्र रामलाल जिसके विरूध्द पूर्व में थाना हाजा पर NCR N0-10/2022 धारा-323 भा0दवि0 पंजीकृत है वह फिर आज अपने परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट पर उतारू है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां पर अर्जुन उपरोक्त अपने घर ग्राम प्रेमराजपुर के बाहर अपने भाई आशु व अपने पिता रामलाल के साथ लडाई झगडे व मारपीट पर उतारू था जिसको मौके काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु नही माना और उग्र होने लगा अन्य कोई चारा न देख उक्त व्यक्ति को शान्ति भंग के जुर्म अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। यदि अभियुक्त को गिरफ्तार नही किया जाता तो अवश्य कोई संज्ञेय अपराध कारित कर सकता था।


को रात्रि अधिकारी उ0नि0 आशीष शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ के रात्रि गश्त व चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन में मामूर थे तो सूचना प्राप्तु हुई कि ग्राम नन्हेडा अनन्तपुर में दो पक्षों में झगड़ा हो गया है पुलिस टीम बिना देरी किये मौके पर पहुंचे जहां पर
ज्ञात कि पार्टी प्रथम के 1-मौ0 तालिब पुत्र शौकत अली उम्र-40 वर्ष, 2-मौ0 साकिब पुत्र आलिम उम्र-22 वर्ष, मौ0 आसिम पुत्र आलिम उम्र-23 वर्ष निवासी ग्राम ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार बिना किसी वजह के पार्टी दित्तीय के अदनान पुत्र श्री मोहतसीन निवासी उपरोक्त के साथ मारपीट पर उतारू थे


जिन्हे मौके पर काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया किन्तु पार्टी प्रथम के 1-मौ0 तालिब पुत्र शौकत अली, 2-मौ0 साकिब पुत्र आलिम, 3-मौ0 आसिम पुत्र आलिम और उग्र होकर अदनान के साथ मारपीट व लडाई झगडे पर उतारु थे। शांति व्यवस्था भंग होने के अंदेशे से अन्य कोई चारा न देखते हुये मौके से प्रार्टी प्रथम के व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी के जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया। यदि अभियुक्त गणों को गिरफ्तार नही किया जाता तो अवश्य कोई संज्ञेय अपराध कारित कर सकते थे। अभि0गणों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है ।


