
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआँ

लालकुआँ के गांधीनगर वार्ड नंबर 2 में निवास करने वाले पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में 3 दिन पुराना शव बरामद हुआ है कल गंगा सिंह जीना को अपने किराएदार के मकान से दुर्गंध आने का पता चला जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी


मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने किराएदार का कमरा खुलवाया तो कमरे में नग्न अवस्था में किराएदार का शव पड़ा हुआ था।

जिसके बाद पुलिस ने मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि 70 वर्षीय मृतक पूर्व सैनिक गंगा सिंह चुफाल खुरियाखत्ता बिंदुखत्ता का स्थाई निवासी है और लंबे समय से लालकुआं क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। सूचना पर बिंदुखत्ता से मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था ।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैवही पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिल सकेगी इधर घटना के बाद मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।



