गुलाबी, सफेद कार्ड के अपात्र राशनखोरों को सरेंडर की चेतावनी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -तनवीर अंसारी

स्थान -सितारगंज

सितारगंज: गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के हक का राशन डकराने वालों की अब खैर नही है। डीएम ने गुलाबी, सफेद राशन कार्ड का लाभ लेने वाले अपात्र कार्डधारकों को राशन कार्ड सर्वे से पूर्व ही सरेंडर करने की चेतावनी दी है।

सर्वे में अपात्रों के पास पात्रों का राशन कार्ड मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी। जिसके बाद सफेद गुलाबी राशन कार्ड से लाभ लेने वाले अपात्र लोगों ने कार्डो को जमा करना शुरू कर दिया है।


डीएम युगल किशोर पंत ने खाद्य सुरक्षा योजना के प्राथमिक परिवार सफेद व गुलाबी कार्ड का लाभ लेने वाले अपात्रों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गुलाबी, सफेद राशनकाडो का सर्वे कराया जायेगा।