
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -संदीप कुमार

स्थान -भगवानपुर

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार क्षेत्राधिकारी मंगलौर के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही/गोकशी के विरुद्ध अभियान चलाकर गौकशी में सलिप्त अभियुक्त को चिन्हित कर उनकी धरपकड हेतु सम्भावित ठिकानो पर दबिश देकर प्रभावी कानूनी कार्यवाही के निर्देशो के परिणाम स्वरुप दिनांक 07.05.2022 को थाना भगवानपुर पुलिस टीम को मुखबीर खास द्वारा ग्राम सिरचन्दी में 03 व्यक्ति द्वारा गायों को TATA ACE गाडी में बेरहमी से बांधकर गौकशी के लिए लेकर आने की प्राप्त सूचना हुई


सूचना पर सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिरचन्दी से 01 व्यक्ति तौफीक पुत्र जहीर उर्फ कल्लू निवासी ग्राम सिरचंदी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया तथा 02 व्यक्ति वाहन TATA ACE सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहे तथा मौके पर बरामद 03 जिन्दा गाय मिली जो नायलोन की रस्सी से क्रूरता पूर्वक बांधी गयी थी जिनको पुलिस ने अपने कब्जे में लिया गया ।

गिरफ्तार व्यक्ति तौफीक व उसके फरार भाईयों मुनीर तथा तौकीर के विरूद्ध थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0-384/2022 धारा 3,11 पशु क्रूरता अधिनियम व धारा 6,11 (2) उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा मौके से फरार आरोपी मुनीर तथा तौकीर पुत्र जहीर उर्फ कल्लू निवासी ग्राम सिरचंदी थाना भगवानपुर हरिद्वार को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।



