गंग नानी के गर्म कुण्ड का चमत्कार, कुण्ड में नहाने से सारी बीमारियां हो जाती है गायब

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक नोटियाल    
स्थान – उत्तरकाशी  

गंगोत्री धाम के पडाव में पडने वाले गंग नानी जहाँ से प्राकृतिक रूप से निकलने वाले गर्म पानी से सारे चर्मरोग एवं किडनी जैसी गम्भीर बिमारियाँ  ठीक हो जाती है | इस पर यहाँ के स्थानीय पुजारी ओर नैचर पैथी से जुडे लोगों का कहना है कि जब पूर्व काल मे यहाँ रोड नही थी तो लोग गंगोत्री मे अत्याधिक ठंडा होने के कारण यही पर स्नान किया करते थे|

और इसीलिए यहां का नाम गंग नानी यानी कि गंगा की नानी पडा| इस गर्म कुण्ड मे गंगोत्री धाम जाने वाले लोग स्नान जरूर करते है ओर जो लोग चर्मरोग, किडनी रोग से परेशान रहते है वह यहाँ से पानी लेकर उसका दवाई के रूप मे सेवन करते है ओर उनको फायदा भी मिलता है साथ ही इस कुण्ड मे स्नान करने से हड्डियों से सम्बन्धित दर्द भी समाप्त हो जाता है, आखिर इस गर्म कुण्ड के पानी मे ऐसी क्या बात है | इस पर वैज्ञानिक शोध कर रहे है |