
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा नगर मजिस्ट्रेट को शहर के अंदर अशांति ना होने और शहर की शांति बनाए रखने को लेकर एक ज्ञापन दिया गया| वहीं ज्ञापन के माध्यम से नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा कहा गया कि हल्द्वानी शहर कौमी एकता और भाईचारे की मिसाल है लेकिन कुछ लोग यहां का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे |


इसी को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को हमारे द्वारा एक ज्ञापन दिया जा रहा है| इस ज्ञापन के माध्यम से सरकार को बताया जा रहा है कि जो लोग ऐसी सांप्रदायिकता या अशांति फैलाना चाहते उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सरकार के द्वारा की जाएगी | वहीं हल्द्वानी उत्तराखंड भाईचारे का राज्य है यहां सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर निवास करते हैं लेकिन कुछ लोग राजनीति के चलते इसे भंग करने की कोशिश कर रहे हैं| वहीं नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के द्वारा ज्ञापन दिया गया, जो राज्यपाल को भेजा जा रहा है|


