
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में 37 दिनों से धरने पर बैठे राजकीय सुशीला तिवारी से निकाले गए नरसिंह के छात्राएं अपनी मांगों को लेकर लगातार बुद्ध पार्क में धरने पर बैठे हुए हैं | बता दें कोरोना काल में इन लोगों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से कोविड सेवा में रखा गया था| लेकिन कोरोना का कहर कम होने के बाद लगभग उत्तराखंड के अंदर 22 सौ नर्सिंग के लोगों को सेवा से बाहर कर दिया गया| जिससे नाराज आउटसोर्सिंग कर्मी लगभग 37 दिनों से बुध पार्क में धरने पर बैठे हैं|


उनका आरोप है कि हम लोगों को शासन के द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है कि आपको 3 माह के लिए सेवा दे दी जाएगी| लेकिन हमारी मांगे है कि हम लोगों को परमानेंट किया जाए ताकि हमारी रोजी रोटी चल सके | उन्होंने कहा कि सरकार हमको सिर्फ आश्वासन दे रही है लेकिन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है|

वित्त काल के समय हम लोगों से उन्होंने काम लिया अब मतलब निकल जाने के बाद उन्होंने हमें दूध में से मक्खी की तरह बाहर निकाल दिया है| हम मांग करते हैं कि हम लोगों को स्थाई नीति देकर हमको देश सेवा करने का मौका दिया जाए ताकि हम भी सच्चे मन से सेवा कर सके | वही चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे |



