
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर कुमाऊं के उप पुलिस उपमहानिरीक्षक मिथलेश आनंद ने कुमाऊं टैक्सी यूनियन प्रीपेड का शुभारंभ फीता काटकर किया | वही कुमाऊं पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी कहलाता है और अधिकांश जो है, पर्यटक काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर नैनीताल बागेश्वर कौसानी आदि क्षेत्रों के भ्रमण करने के लिए आते हैं यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई आवश्यकता ना हो और उनसे कोई अतिरिक्त भाला ना लिया जाए|


इसके लिए पुलिस विभाग और टैक्सी यूनियन के माध्यम से टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है | जिसमें मिनिमम किलोमीटर के हिसाब से यात्रियों को किराया देना होगा जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा ना हो| वही टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि हमारी टैक्सी यूनियन के द्वारा सभी टैक्सी ड्राइवर को निर्देशित किया गया है, कि वह यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधा दें|

क्योंकि अतिथि देवो भावा होता है और इसी के चलते आज पुलिस प्रशासन द्वारा और टैक्सी यूनियन के द्वारा प्रीपेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं के द्वारा किया गया है और आने वाले पर्यटक सीजन में यात्रियों को काफी सुविधाएं उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी से मिलेंगी|



