कोरोना की चौथी लहर की आशंका के मद्देनजर वेक्सीन लगाये जाने का कार्य हुआ तेज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा
स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क
करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

स्थान :- लालकुआँ

कोरोना महामारी ने प्रदेश में फिर से दस्तक देना शुरू कर दी है| कोरोना महामारी की चौथी लहर की आशंका को देखने हुए स्वास्थ्य विभाग ने फिर से कमर कस ली है | जिसको लेकर स्कूली बच्चों में महामारी का खतरा न फैले, स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलो में वैक्सीन लगाये जाने को मोबाईल टीम का गठन किया है |

 जो कि रोस्टर के अनुसार प्रत्येक स्कूलो में जाकर कोविड वैक्सीन का टीका लगा रही हैं| वही एहतियात के तौर पर सभी छात्र छात्राओं से मास्क लगाये जाने की अपील की जा रही है ।

इस दौरान ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हरीश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह मोबाइल टीम के द्वारा 12 वर्ष से 14 वर्ष के स्कूली बच्चों के और 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों के अलग अलग कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु वालो के बूस्टर डोज़ भी लगाई जा रही है ।