
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के जसपूर में फिर एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला| जहाँ कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरद्वारा चुंगी पर देर रात बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई | बताया जा रहा है कि ठाकुरद्वारा निवासी अरुण कुमार जसपुर अपनी रिश्तेदारी में रह रहा था |


युवक (35 वर्ष) ठाकुरद्वारा शादी समारोह से वापस जसपुर लौट रहा था | जहाँ ठाकुरद्वारा चुंगी पर अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें युवक की मौत हो गई|

मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया वही मौकेपर पहुची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है कोतवाल जसपुर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिली थी जिसमे युवक की मौत हो गई शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है|



