
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर:-दीपक कुकरेजा

स्थान:- रूद्रपुर

रुद्रपुर नगर निगम में 130 कर्मचारियों नौकरी पर निकाले जाने के विरोध में जोरदार धरना ,प्रदर्शन करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा उन्हें पिछले कई दिनों से काम बन्द करवा दिया गया है| उनकी कूड़े की गाड़ियों को सरेंडर करा दिया गया है और उनकी सैलरी के संबंध भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है| नगर निगम द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है।


जिसके विरोध में आज को यहां नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं| कर्मचारियों ने कहा कि वह गाड़ियों से लोगों के घरों से कूड़ा कचरा उठाकर तन सिंह राव बचाने का काम करते हैं| जिनके एवज में उन्हें जो मानदेय मिलता है, उनसे उनका घर चलता है लेकिन आज कई दिन बीत जाने के बाद भी नगर निगम निगम प्रबंधन द्वारा उनसे किसी प्रकार की कोई वार्ता नहीं की गई| आज उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है सभी लोग परेशान हुआ हताश दिखाई दे रहे हैं।

उनका यह भी कहना है कि आज के इस महंगाई के दौर में उन्हें 7000 के लगभग मानदेय दिया जा रहा है और अब तो वह भी रोक दिया गया | वह भी बेरोजगारों की श्रेणी में आकर खड़े हो गए हैं जिसकी वजह से उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| निगम को तत्काल इस समस्या का समाधान करना चाहिए यदि समस्या का समाधान नहीं होगा| तो हम उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।



