तारबाड़ में फंसे गुलदार को वन विभाग ने किया रेस्क्यू

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- बाबूलाल यादव
स्थान- बनबसा (चम्पावत)

चम्पावत जिले के बनबसा गडीगोठ इंडो नेपाल सीमा पर गुलदार के खेत मे लगे तार बाढ़ में फंसने का मामला सामने आया है। जहाँ स्थानीय लोगों की सूचना पर खटीमा वन रेंज की टीम ने मौके पर पहुँच कर गुलदार को रेस्क्यू किया । वहीं उसे सुरक्षित पिंजरें में डाल कर इलाज के लिए वन विभाग के रानीबाग सेंटर भेजा गया है। बताते चलें बनबसा गडिगोठ इलाके में खटीमा वन रेंज के छीनी कंपार्टमेंट 14 में ठंडे नाले के किनारे खेत के लगे तार बाढ़ में सुबह के समय गुलदार फंस गया था।

वहीं गुलदार के खेत से लगे नाले में फंसे होने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों के माध्यम से स्थानीय वन कर्मी को लगी, वैसे ही खटीमा वन रेंज के रेंजर राजेन्द्र मनराल को दी। जिसके बाद रेंजर ने त्वरित रूप से रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुँच गुलदार को रेस्क्यू करने की कार्यवाही शुरू की । गुलदार के फंसे होने की सूचना पर स्थानीय लोगो का भी मौके पर भारी जमावड़ा लग गया।जिस पर बनबसा थाने की पुलिस टीम द्वारा भी मौके पर पहुँच भीड़ को मौके से हटाया गया। वन विभाग की टीम के साथ आये एक्सपर्ट टीम ने गुलदार को घंटों की कड़ी मसक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज किया ।

जिसके बाद गुलदार को बेहोशी की हालत में सुरक्षित पिंजरे में डाल हल्द्वानी के रानीबाग में वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने इस अवसर पर आए दिन गुलदार की दहशत और पालतू कुत्तों के गुलदार द्वारा शिकार किये जाने की बात कह वन महकमे से गडिगोठ इलाके में वन चौकी खोले जाने की मांग की | ताकि वन्य जीवों से स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।