

स्थान : रानीखेत
रिपोटेर : संजय जोशी


प्रधानमंत्री Narendra Modi के लगातार 4399 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र सेवा पूर्ण करने के अवसर पर संगठन के आह्वान पर विभिन्न धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना, अरदास और प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट तथा आशुतोष़ शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के शानदार 12 वर्ष पूरे हुए हैं। देश को उनके जैसा मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व मिला है।


इसी क्रम में माँ दुनागिरी धाम के प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्र सेवा के संकल्प की सफलता हेतु प्रार्थना करना रहा। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना की।



कार्यक्रम में सांगठनिक जिला रानीखेत के जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष शाही, पलायन आयोग सदस्य अनिल शाही, तथा विभिन्न मंडल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


इसके अलावा द्वाराहाट मंडल अध्यक्ष विजय बजेठा, बग्वालीपोखर मंडल अध्यक्ष महेश कैड़ा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन पांडे, जिला पंचायत सदस्य युगल किशोर आर्या सहित अनेक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की और उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।


वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और उनका कार्यकाल एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।


कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना के साथ किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से आशीर्वाद प्रार्थना की।

