सरकार बनाने में निर्दलीय एक बार फिर बनेंगे महारथी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर दिखाई दे रही है | जिस प्रकार से सर्वे के आधार पर किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है, इससे साफ होता है कि 2007 और 2012 के चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया था और निर्दलीय किंग मेकर बने थे | लेकिन क्या एक बार फिर 2022 में भी निर्दलीय ही किंग मेकर बनेंगे | हालांकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा कर रही है लेकिन सर्वे के अनुसार भाजपा और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा |

बताते चलें जिस प्रकार से दोनों ही दलों में टिकटों को लेकर फेरबदल की गई थी जिसके बाद दोनों ही पार्टियों के बागी उम्मीदवारों ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और दोनों पार्टियों के समीकरण को बिगाड़ दिया | अब पूर्ण बहुमत किस पार्टी को मिलता है, यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा | वहीं अगर भाजपा और कांग्रेस के दावों को देखा जाए तो 2007 और 2012 में दोनों ही पार्टियों ने जारी की थी लेकिन पूर्ण बहुमत किसी को नहीं मिल पाया था | 2012 में कांग्रेस ने निर्दलीय से मिलकर अपनी सरकार बनाई थी | इस बार भी विधानसभा चुनाव 2022 में निर्दलीय की भूमिका अहम होती दिखाई दे रही है क्योंकि सर्वे के अनुसार अधिकांश विधानसभा में निर्दलीय की जीत पक्की है |