

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



ब्यूरो रिपोर्ट
स्थान – डोईवाला

कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या से नाराज डोईवाला के बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर अपना रोष प्रकट करते हुए भारत सरकार से आरोपियों को अति शीघ्र गिरफ्तार करते हुए उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की|


वहीं बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के साथ भाजपा कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन करेंगे और कर्नाटक सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एक बड़ा आंदोलन चलाएंगे। इस पर भाजपा नेता दिनेश सजवान ने कहा कि निर्दोष कार्यकर्ता की हत्या किसी भी रूप में सहन नहीं कर की जाएगी|


भारत सरकार जल्दी से जल्दी कर्नाटक सरकार से आरोपियों की गिरफ्तारी को कहे और मामले की सीबीआई जांच करा कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इसी के चलते डोईवाला के हिमालयन चौक से भानियावाला तक बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कर्नाटक सरकार का विरोध किया


